विकेटकीपर ओलिवर रॉबिनसन ( नाबाद 84 ) और ब्राइडन कार्स (38) के बीच सातवें विकेट के लिये 102 रन की साझेदारी की मदद से लायंस ने मैच को चौथे दिन तक खींच दिया। एक समय उसके छह विकेट 156 रन पर गिर गए थे और पारी खत्म होती दिख रही थी।
बायें हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार ने अपने कैरियर में 22वीं बार पारी के पांच विकेट लिये जिसकी मदद से भारत ए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन जीत के करीब पहुंच गई। इंग्लैंड लायंस ने 341 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में आठ विकेट पर 304 रन बनाये। उसे पारी की हार से बचने के लिये अभी भी 37 रन और बनाने हैं।
विज्ञापन
विकेटकीपर ओलिवर रॉबिनसन ( नाबाद 84 ) और ब्राइडन कार्स (38) के बीच सातवें विकेट के लिये 102 रन की साझेदारी की मदद से लायंस ने मैच को चौथे दिन तक खींच दिया। एक समय उसके छह विकेट 156 रन पर गिर गए थे और पारी खत्म होती दिख रही थी।
तीसरे दिन के आकर्षण का केंद्र सौरभ रहे जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 300 विकेट लेने के करीब है। उन्होंने 29 ओवर में 104 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्होंने इससे पहले न्यूजीलैंड ए और बांग्लादेश ए के खिलाफ भी पांच पांच विकेट लिये हैं।
विज्ञापन
यह उनकी बदकिस्मती है कि वह अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के समकालीन है जिसकी वजह से भारतीय टीम में जगह नहीं बना पा रहे। बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 18 ओवर में 57 रन देकर तीन विकेट लिये।
पहली पारी में 152 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाड़ी हार के बावजूद अपने प्रदर्शन से ज्यादा निराश नहीं होंगे।