फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC: टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड पर लगा है सबसे ज्यादा अंकों का जुर्माना, भारत दूसरे नंबर पर, जानें बाकी टीमों का हाल

Wed, 15 Jun 2022 05:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व चैंपियनशिप के मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा जुर्माना इंग्लैंड की टीम पर लगा है। वहीं, भारत इस मामले में दूसरे नंबर पर है। इन दोनों टीमों के अलावा वेस्टइंडीज की टीम पर भी तीन अंकों का जुर्माना लगा है। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा और बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चरण का फाइनल मैच साल 2023 में खेला जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम इस बार सातवें स्थान पर है और इस बार न्यूजीलैंड का फाइनल खेलना भी मुश्किल लग रहा है। हालांकि, फाइनल में हारने वाली भारत की टीम इस बार भी रेस में बनी हुई है। मौजूदा समय में टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। भारत पर तीन अंकों का जुर्माना भी लग चुका है। वेस्टइंडीज पर दो अंक और इंग्लैंड पर सबसे ज्यादा 12 अंकों का जुर्माना लगा है। 
विज्ञापन


इंग्लैंड ने कुल 52 अंक हासिल किए हैं और 12 अंक जुर्माने के जरिए गंवा चुका है। वहीं, भारत ने 80 अंक हासिल किए हैं और तीन अंक गंवाए हैं। वेस्टइंडीज ने 32 अंक कमाए और इस टीम पर दो अंक का जुर्माना लग चुका है। इन तीन टीमों के अलावा किसी दूसरी टीम पर जुर्माना नहीं लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों लगता है जुर्माना ?
आईसीसी के नियम के अनुसार जब कोई टीम तय समयसीमा पर निर्धारित ओवर नहीं कर पाती है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है। तय समयसीमा पर टीम जितने ओवर कम करती है, उस पर उतने ही अंक का जुर्माना लगाया जाता है। इंग्लैंड की टीम अब तक 12 ओवर तय समयसीमा पर नहीं कर पाई है। इस वजह से इस टीम पर 12 अंकों का जुर्माना लगा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए मैच में भी इंग्लैंड की टीम तय समयसीमा पर दो ओवर नहीं कर पाई थी। इस वजह से इंग्लैंड पर दो अंक का जुर्माना लगा है। 

धीमे ओवर नहीं किए होते तो दूसरे नंबर पर होती टीम इंडिया
भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सत्र में 11 मैच खेलकर 80 अंक हासिल किए हैं, लेकिन तीन अंकों का जुर्माना लगने के कारण भारत के पास 77 अंक हैं। भारत का प्वाइंट प्रतिशत 58.33 का है, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद अफ्रीकी टीम का प्वाइंट प्रतिशत 71.43 का है। अगर भारतीय टीम पर तीन अंकों का जुर्माना नहीं लगा होता तो भारत के पास 80 अंक होते। ऐसे में टीम इंडिया का प्वाइंट प्रतिशत 72.72 का होता और भारत अफ्रीका की जगह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल खेलने का प्रबल दावेदार होता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें