फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी पारी से बेन स्टोक्स को छोड़ा पीछे, लेकिन 120 साल पुराना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए

Wed, 15 Jun 2022 05:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने इस मैच में मिलकर 1675 रन बनाए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के किसी मैच में यह सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2019 में हुए मैच में 1447 रन बने थे। वहीं, 2021 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया और भारत के मैच में 1328 रन बने थे।
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। उसने आखिरी दिन 299 रन के लक्ष्य को 50 ओवर में ही हासिल कर लिया। जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की तूफानी बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए। बेयरस्टो ने 77 गेंद में ही शतक ठोक दिया। उन्होंने 92 गेंदों पर 136 रन बनाए। वहीं, स्टोक्स ने 70 गेंद पर नाबाद 75 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


बेयरस्टो ने अपनी पारी के दौरान बेन स्टोक्स को सबसे तेज शतक लगाने के मामले में पीछे छोड़ा। स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के ही खिलाफ 2015 में 85 गेंद पर शतक लगाए थे। वहीं, बेयरस्टो ने 77 गेंद पर ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। हालांकि, दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 120 साल पुराने एक रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया। दरअसल, इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड गिल्बर्ट जेसॉप के नाम दर्ज है। जेसॉफ ने साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 गेंद पर शतक लगाए थे।

इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी गेंद खिलाफ साल
गिल्बर्ट जेसॉप 76 ऑस्ट्रेलिया 1902
जॉनी बेयरस्टो 77 न्यूजीलैंड 2022
बेन स्टोक्स 85 न्यूजीलैंड 2015
इयान बॉथम 86 ऑस्ट्रेलिया 1981
इयान बॉथम 86 ऑस्ट्रेलिया 1981
विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड-न्यूजीलैंड ने बनाया रिकॉर्ड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने इस मैच में मिलकर 1675 रन बनाए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के किसी मैच में यह सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2019 में हुए मैच में 1447 रन बने थे। वहीं, 2021 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया और भारत के मैच में 1328 रन बने थे। दूसरी ओर इंग्लैंड में किसी टेस्ट में सबसे ज्यादा रन के मामले में यह मैच दूसरे स्थान पर रहा। दोनों टीमों ने 1675 रन बनाए। इससे पहले 1948 में लीड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच में 1723 रन बने थे।

इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
मैच रन जगह साल
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया 1723 लीड्स 1948
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड 1675 नॉटिंघम 2022
इंग्लैंड बनाम भारत 1614 मैनचेस्टर 1990
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड 1610 लॉर्ड्स 2015
विज्ञापन

जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड ने की ऑस्ट्रेलिया की बराबरी
टेस्ट इतिहास में लगातार दो मैचों में 250 से ज्यादा रन के लक्ष्य को हासिल करने वाली इंग्लैंड दूसरी टीम बनी। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2005-06 में ऐसा किया था। ऑस्ट्रेलिया ने जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले 292 रन और फिर बांग्लादेश के खिलाफ फातुल्ला में 307 रन बनाकर मैच अपने नाम किया था। वहीं, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में पहले लॉर्ड्स में 277 और फिर नॉटिंघम में 299 रन बनाकर मैच जीत लिया।

पहली बार टेस्ट मैच में 1000+ रन बाउंड्री से बने
पहली बार किसी टेस्ट मैच में 1000 से ज्यादा बाउंड्री से बने। दोनों टीमों ने मिलाकर 1675 रन में से 1044 रन बाउंड्री से बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया और भारत के नाम दर्ज था। दोनों टीमों ने मिलकर सिडनी में 2004 में खेले गए टेस्ट मैच में 976 रन बाउंड्री से बनाए थे। इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने मिलकर 2006 में फैसलाबाद टेस्ट में 962 रन बाउंड्री से बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें