फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को रौंदकर इंग्लैंड ने कब्जाई वनडे सीरीज

Sat, 23 Feb 2013 04:24 PM IST
आकलैंड/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। अंतिम वनडे में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के दिए 186 रनों के लक्ष्य को महज 37.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के चोटी के पांचों बल्लेबाजों ने उपयोगी रन बटोरे। कप्तान एलेस्टर कुक ने 5 चौकों की मदद से 46, इयान बेल ने 24 और जोनाथन ट्रॉट ने 38 रनों की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। जोसेफ रूट ने नाबाद 28 रन और इयान मोर्गन ने 24 गेंदों में 5 चौके तथा 2 छक्के उड़ाते हुए 39 रन ठोककर टीम को जीत दिला दी। इंग्लैंड ने 38वें ओवर में जीत अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया। एंड्रयू एलिस ने दो विकेट झटके।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही। उसने अपने 5 विकेट 67 रन पर गंवा दिये। रोस टेलर ने 28 और ग्रांट इलियट ने 24 रन बनाए। कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने 68 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया।
विज्ञापन


इंग्लैंड की ओर से स्टीवन फिन ने 9 ओवर में 27 रन पर 3 विकेट झटके। जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और ग्रीम स्वान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

उल्लेखनीय है कि सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने इससे पहले न्यूजीलैंड से टी20 सीरीज भी 2-1 से जीती थी। दोनों टीमों के बीच 6 मार्च से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें