फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेन स्टोक्स को मिला बड़ा सम्मान, हैमिल्टन जैसे दिग्गजों की पछाड़कर बने विजेता

Tue, 17 Dec 2019 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विश्व कप विजेता इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर बेन स्टोक्स को बीबीसी ने 2019 में ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खेल हस्ती’ चुना है। स्टोक्स ने विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड की खिताबी जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड ने फाइनल में बाउंड्री की गिनती के आधार पर न्यूजीलैंड को हराया था। इसके बाद एशेज सीरीज में भी स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत लोगों ने उनके लिए वोट डाले।

विज्ञापन


उन्होंने छह बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन और 200 मीटर में विश्व चैंपियन दीना एशेर स्मिथ को हराया। 1954 में शुरू होने वाले इस सम्मान को पाने वाले स्टोक्स पांचवें क्रिकेटर हैं। आखिरी बार साल 2005 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ को यह सम्मान मिला था। स्टोक्स ने कहा, ‘दो साल पहले मेरे जीवन का कठिन दौर था। उसके बाद से कई लोगों ने मेरी मदद की।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें