फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England: इंग्लैंड के कोच मोट का बड़ा बयान, स्टोक्स और आर्चर के लिए टी20 विश्व कप टीम में जगह रहेगी

Thu, 21 Dec 2023 01:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टोक्स के घुटने का नवंबर में ऑपरेशन हुआ था और उनके अगले साल जनवरी से मार्च तक भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की कप्तानी के लिए फिट होने की उम्मीद है। वहीं आर्चर कोहनी की चोट के कारण मार्च से इंग्लैंड के लिए नहीं खेले हैं।
विज्ञापन
स्टोक्स-आर्चर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच मैथ्यू मोट ने कहा कि स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की मैच जिताने की काबिलियत को देखते हुए उनका 2024 टी20 विश्व कप के लिए टीम में होना बेहद जरूरी है। इसलिये चोट से जूझ रहे इन दोनों खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बनी रहेगी। स्टोक्स के घुटने का नवंबर में ऑपरेशन हुआ था और उनके अगले साल जनवरी से मार्च तक भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की कप्तानी के लिए फिट होने की उम्मीद है। वहीं आर्चर कोहनी की चोट के कारण मार्च से इंग्लैंड के लिए नहीं खेले हैं।
विज्ञापन


इन दोनों के फिटनेस हासिल करने के बाद टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने की उम्मीद है जो जून में शुरू होगा। मोट से जब पूछा गया कि क्या स्टोक्स और आर्चर विश्व कप चयन के लिए उपलब्ध होंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह लाजमी है। ’’

उन्होंने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले कहा, ‘‘बेन स्टोक्स प्रत्येक विभाग में मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं और हमें शीर्ष छह में एक तेज गेंदबाज रखने का विकल्प देते हैं, जिससे आपको टीम का संतुलन बनाने के लिए कई विकल्प मिल जाते हैं, इससे चयन काफी आसान बन जाता है। इसलिये यह लाजमी ही है।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक जोफ्रा की बात है तो वह अपनी तेज रफ्तार से पारी में कोई भी ओवर डाल सकते हैं। आपके लिए सुपर ओवर डाल सकते हैं, जब जरूरत हो अंतिम ओवर डाल सकते हैं। ’’

आर्चर लगातार चोटों से जूझते रहे हैं जिससे वह 2021 के बाद से टेस्ट क्रिकेट से बाहर हैं। उन्होंने 2023 में सफेद गेंद के महज सात मैच खेले हैं। उन्हें अगले साल जनवरी-मार्च में भारत का दौरा करने वाली टेस्ट टीम में नहीं चुना गया है।

टी20 विश्व कप अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में जून में खेला जायेगा। मोट ने संकेत दिया कि जोस बटलर और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी के टी20 विश्व कप टीम में बने रहने की उम्मीद है। इन दोनों ने पिछली दो पारियों में लगातार शतकीय साझेदारी बनायी है। मोट ने कहा, ‘‘यह जोड़ी शानदार खेल दिखा रही है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें