फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश कप्तान जो रूट ने कहा, 'आज भी जिंदा है टेस्ट क्रिकेट का जुनून, भारत-इंग्लैंड सीरीज है गवाह'

Tue, 04 Sep 2018 08:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : File
विज्ञापन

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने चौथे टेस्ट में 60 रन की जीत से पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की विजयी बढ़त बनाने के बाद कहा कि भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज दर्शाती है कि टेस्ट क्रिकेट जिंदा है और आगे बढ़ रहा है। रूट ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए काफी अच्छे संकेत हैं। यह दर्शाता है कि टेस्ट क्रिकेट अब भी जिंदा है और आगे बढ़ रहा है- यह खेल का शीर्ष है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भारत को श्रेय जाता है- उन्होंने इस मैच में ही नहीं बल्कि पूरी सीरीज में कुछ शानदार क्रिकेट खेला। स्वदेश में लोगों को देखकर खुशी होगी कि पहले और इस मैच में उन्होंने कितनी अच्छी चुनौती दी, कैसे मैच में उतार चढ़ाव आए।'

विज्ञापन

eng vs ind
रूट ने कहा कि गेंदबाजी में इतने सारे विकल्प होने के कारण उन्हें जीत का भरोसा था। इंग्लैंड ने दुनिया की नंबर एक टीम भारत को दोनों पारियों में 273 और 184 रन पर आउट करके जीत दर्ज की। उन्होंने कहा, 'मुझे महसूस हुआ कि मेरे पास बेहद अधिक विकल्प हैं और आक्रमण में विविधता भी है। इस मैच में गेंद दोनों ओर स्पिन कराने का विकल्प था, बायें हाथ का कोण और तीन शानदार सीम गेंदबाज जो सभी अलग अलग चीजें कर सकते हैं।'

इंग्लैंड के कप्तान ने साथ ही कहा कि उनकी टीम 245 रन का लक्ष्य देने के बाद जीत को लेकर आश्वस्त थी। रूट ने कहा, 'जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो मैंने सोचा कि 190 अच्छा स्कोर रहेगा। लेकिन हम 230-240 रन से अधिक बनाने में सफल रहे जो शानदार प्रयास था और यह काफी मुश्किल लक्ष्य साबित हुआ।'

उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि बातें हो रही थी कि 275 अच्छा लक्ष्य रहेगा लेकिन मैं आश्वस्त था कि अगर आज की तरह हम अपनी क्षमता के अनुसार गेंदबाजी करते हैं तो हमारे पास जीत दर्ज करने के लिए पर्याप्त रन हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें