फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से हार के बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान से मंगाई ‘मदद’

Thu, 21 Jul 2016 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : YouTube
विज्ञापन
लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड को मुंह की खानी पड़ी। यासिर शाह के स्पिन गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पाकिस्तान के स्पिन को पहली को सुलझाने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान से मदद ‘मंगाई’ है।
विज्ञापन


पहले टेस्ट को 75 रन से हारने के बाद एलेस्टर कुक की टीम दूसरे टेस्ट में किसी भी तरह कि कोताही नहीं बरतना चाहती। 10 विकेट लेने वाले यासिर शाह भी इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए एक पहेली बने हुए हैं।

इग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफोर्ट में शुरु हो रहे टेस्ट के लिए कमर कस ली है। इस मैच में लेग स्पिनर आदिल राशिद को टीम में शामिल किया जा सकता है। मगर इससे भी बड़ी खबर है कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक को बतौर गेंदबाजी सहालकार बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होंगे मुश्ताक के काम

सकलैन मुश्ताक - फोटो : getty
मुश्ताक का काम इंग्लैंड से स्पिनर आदिल राशिद और मोइन अली को स्पिन गेंदबाजी का ज्ञान देने के अलावा इंग्लिश बल्लेबाजी को स्पिन के खिलाफ खेलने के लिए भी टिप्स देनी होंगी।

इंग्लैंड के पास 2014 से कोई विशेषज्ञ स्पिन कोच नहीं है। 2014 के पाकिस्तान दौरे पर पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद इंग्लैंड टीम के साथ जुड़े हुए थे। इसके अलावा टीम में जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स की भी वापसी  रही है, जो टीम को विकेट दिला सकते हैं।

ओल्ड ट्रैफोर्ड की विकेट स्पिन के लिए मशहूर है। इससे यासिर शाह और भी खतरनाक हो जाते हैं। हालांकि पाकिस्तान की टीम की फॉर्म काफी अच्छी है और इग्लैंड के लिए उनसे पार पाना इतना भी आसान नहीं होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें