जेम्स एंडरसन (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड के दिए 270 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 47.4 ओवर में केवल 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
मैच का फुलस्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
एलेस्टर कुक और इयान बेल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़कर इंग्लैंड को ठोस शुरुआत दी। कुक 78 जबकि बेल 44 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जोनाथन ट्रॉट और जोई रूट की जोड़ी ने नाबाद अर्द्घशतकीय पारी खेलकर टीम को आसानी से जीत दिला दी। ट्रॉट 73 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं रूट 56 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 79 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से केवल केन विलियमसन और टिम साउदी को एक-एक विकेट मिला।
न्यूजीलैंड ने बनाए 269 रन
इससे पहले रॉस टेलर के शतक (100 रन) और ब्रेंडन मैक्कुलम (36 गेंदों में 74 रन) की तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 269 रन बनाए। इन दोनों के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज जेम्स एंडरसन की घातक गेंदबाजी का ज्यादा देर सामना नहीं कर सका। न्यूजीलैंड की पूरी पारी 48.5 ओवरों में 269 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एंडरसन ने 9.5 ओवर में 34 रन खर्च कर 5 विकेट झटके। क्रिस वोक्स को 3 जबकि स्टीवन फिन और एस ब्रॉड को एक-एक विके मिला।