फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारूओं को लगा फिर झटका, इस बार स्मिथ के लिए बुरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज में शर्मनाक हार को ऑस्ट्रेलियाई टीम शर्मनाक पचा नहीं पा रही है। टीम के कप्तान माइकल क्लार्क पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके है। अब स्टीवन स्मिथ के लिए बुरी खबर है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के खिलाफ 2014 में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्मिथ टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज थे। एशेज में वह बल्ले से कमाल नहीं कर पाए और रैकिंग में दो स्थान नीचे खिसककर नंबर तीन पर पहुंच गए है।

वहीं, टीम के टेस्ट कप्तान माइकल क्लार्क एशेज के आखिरी मैच के बाद टेस्ट को अलविदा करने की तैयारी में है। स्मिथ इस वक्त टीम के वनडे कप्तान है। उम्मीद है कि टेस्ट में भी टीम की बागडोर उन्हें ही सौंपी जाए।
विज्ञापन


लेकिन दूसरी ओर एशेज में शानदार जीत इंग्लैंड टीम के लिए दो बड़ी खुशखबरी लेकर आई है।
विज्ञापन

पढ़े, इंग्लैंड को मिली दो बड़ी खुशखबरी

एशेज में एक तरफ वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की बुरी गत हुई तो मेजबान इंग्लैंड ने धाक जमा दी। एशेज 2014 की हार का बदला लेते हुए इंग्लैंड टीम को दो बड़ी खुशखबरी मिली है।

टीम के बल्लेबाज जोए रुट टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गए है। उन्होंने ‌स्टीवन स्मिथ को पछाड़कर नंबर वन पर कब्जा किया है। 24 साल के इस युवा बल्लेबाज ने इस एशेज में दो शतक और 2 अर्धशतक की बदौलत 443 रन बनाए। दूसरे नंबर पर एबी डीविलियर्स है।

12 साल बाद इंग्लैंड का टीम का कोई बल्लेबाज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज हुआ है। इससे पहले माइकल वॉ 2003 में नंबर वन बल्लेबाज बने थे।

जोए रुट 1980 के बाद आईसीसी रैकिंग में नंबर वन पर पहुंचने वाले 6वें इंग्लिश क्रिकेटर बन गए है। इससे पहले यह कारनामा गेंदबाज इयान बॉथम (1980 में), बल्लेबाज डेविड ग्रोवर (1984-86), बल्लेबाज ग्राहम कोच (1991-94), बल्लेबाज माइकल वॉ (2003) और गेंदबाज स्टीव हार्मिसन (2004) कर चुके है।

इसके अलावा इंग्लैंड टीम के लिए दूसरी खुशखबरी यह है कि टीम के स्टार गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड एशेज के चौथे और निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट लेकर आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में तीन स्‍थान छलांग लगाकर नंबर दो पर काबिज हो गए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें