फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvNZ: टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, अनुभवी खिलाड़ियों को आराम 

Tue, 18 May 2021 09:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गई टीम में आईपीएल में खेलने वाले स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। चुनी गई टीम में जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो सहित आईपीएल में खेलने वाले स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं, चोट के कारण जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के नाम पर विचार नहीं किया गया है। बता दें कि दो जून से सीरीज की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन


अनुभवी खिलाड़ियों को आराम
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारत से लौटने पर 10 दिन के पृथकवास से गुजरने वाले खिलाड़ियों के संदर्भ में कहा, 'कई प्रारूपों में खेलने वाले मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, सैम करन और क्रिस वोक्स को आईपीएल के निलंबित होने के बाद स्वदेश लौटने पर पृथकवास पूरा करने के बाद आराम दिया गया है।' उन्होंने कहा, 'समय आने पर अपनी काउंटी टीमों से जुड़ने से पहले वे कुछ समय आराम करेंगे।'
 

पहली बार इन खिलाड़ियों को मौका

विज्ञापन

ग्लोस्टरशर के विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स ब्रेसी और ससेक्स के तेज गेंदबाज ओली रोबिनसन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। समरसेट के आलराउंडर क्रेग ओवरटन की टीम में वापसी हुई है। वह अपना पिछला टेस्ट सितंबर 2019 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे।

स्टोक्स और आर्चर टीम में नहीं 
अंगुली में फ्रेक्चर का सामना कर रहे स्टोक्स और दाईं कोहनी में चोट के उभरने से बाहर आर्चर के नामों पर विचार नहीं किया गया। न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड को चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत की मेजबानी करनी है। 

 इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है:
जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जेम्स ब्रेसी, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्राउली, बेन फोक्स, डेन लॉरेंस, जैक लीच, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रोबिनसन, डॉम सिबले, ओली स्टोन और मार्क वुड।

विज्ञापन

स्टोक्स-आर्चर की चोट पर बड़ा अपडेट

स्टोक्स-आर्चर - फोटो : social media
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने बेन स्टोक्स की चोट और विटैलिटी ब्लास्ट में हिस्सा लेने को लेकर कहा कि बेन स्टोक्स अपनी ऊंगली की चोट से ऊबर रहें है और अगले महीने वह विटैलिटी ब्लास्ट में खेलते दिखाई देंगे। हम उनकी चोट की जांच इस महीने के अंत में एक बार फिर से करेंगे ताकि हम उन्हें पूरी तरह से फिट पा सकें। बेन स्टोक्स विटैलिटी ब्लास्ट में डरहम की तरफ से हिस्सा लेंगे। डरहम का पहला मैच 11 जून को यॉर्कशायर के खिलाफ खेला जाएगा। वहीं, दूसरी ओर आर्चर इस हफ्ते डॉक्टर्स से परामर्श लेंगे। कोच चाहते हैं कि आर्चर जल्द से जल्द ठीक हो जाए ताकि टी-20 वर्ल्ड कप और एशेज में टीम के साथ जुड़ सके। कोच ने कहा कि वो चाहते हैं कि आर्चर तीनों फॉर्मेट में खेले।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें