इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज को देखते हुए अपनी वनडे टीम की घोषणा कर दी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा घोषित की गई 16 सदस्यीय टीम में ससेक्स के बांए हाथ के तेज गेंदबाज जॉर्ज गॉर्टन को टीम में शामिल किया गया है। वह पहली बार इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच खेलते नजर आएंगे।
जॉर्ज गारटन की बात करें तो उन्होंने साल 2019 अबू धाबी टी-10 लीग में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उनकी शानदार गेंदबाजी को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल से पहले ट्रायल के लिए बुलाया था। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2019 की नीलामी में भी भाग लिया लेकिन उन पर किसी फ्रेेंचाइजी ने दांव नहीं लगाया।
गारटन के एक बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है। उन्होंने 23 प्रथम श्रेणी मैचों में 53 विकेट लिए हैं। वहीं लिस्ट ए में 24 मुकाबलों में उनके नाम 29 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा गारटन टी-20 क्रिकेट में भी खूब सफल रहे। 27 टी-20 मैचों में उन्होंने 33 विकेट हासिल करने में सफलता पाई है।
इंग्लैंड की वनडे टीम- इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइऩ अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम विलिंग्स, जोस बटलर, सैम करन, टॉम करन, लियाम डॉसन, जॉर्ज गारटन, लियाम लिविंग्स्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड