फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG W vs SA W: इंग्लैंड के खिलाफ गरजा लाउरा का बल्ला, विश्वकप नॉकआउट में शतक लगाने वाली पहली महिला कप्तान बनीं

Wed, 29 Oct 2025 08:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

महिला विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट ने शानदार शतकीय पारी के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन
लाउरा वोलवार्ड्ट - फोटो : @ProteasWomenCSA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट ने शानदार शतकीय पारी के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने कप्तानी पारी के साथ इतिहास रच दिया। वह विश्वकप नॉकआउट मैचों में शतक लगाने वाली पहली महिला कप्तान बन गईं।
विज्ञापन

169 रनों की तूफानी पारी खेलकर लौटीं लाउरा
इस मुकाबले में लाउरा ने 115 गेंदों में वनडे करियर का 10वां शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 143 गेंदों का सामना किया और 169 रनों की यादगार पारी खेलकर पवेलियन लौटीं। वोलवार्ड्ट की इस पारी में 20 चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। हालांकि, वोलवार्ड्ट भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से पीछे रह गईं। दरअसल, हरमनप्रीत ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 171 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन

महिला विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी
बल्लेबाज टीम स्कोर विपक्षी टीम जगह साल
हरमनप्रीत कौर भारत 171 ऑस्ट्रेलिया डर्बी 2017
एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया 170 इंग्लैंड क्राइस्टचर्च 2022
लाउरा वोल्वार्ड्ट दक्षिण अफ्रीका 169 इंग्लैंड गुवाहाटी 2025
नैट सिवर-ब्रंट इंग्लैंड 148 ऑस्ट्रेलिया क्राइस्टचर्च 2022
एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया 129 वेस्टइंडीज वेलिंगटन 2022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें