फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs WI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विंडीज टीम का एलान, रदरफोर्ड को किया गया शामिल

Wed, 22 Nov 2023 09:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट जोंस।

सार

टीम की अगुवाई शाई होप करेंगे और दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे तीन दिसंबर को एंटिगा में होगा। दूसरा वनडे छह दिसंबर एंटिगा में जबकि, तीसरा वनडे बारबोडस में नौ दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे शृंखला के लिए ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड और मैथ्यू फोर्ड को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा विकेटकीपर शेन डाउरिच और सलामी बल्लेबाज केजोर्न ओटली को भी जगह दी है। डाउरिच ने 2019 में वनडे मैच खेला था। वहीं, ओटली ने 2021 जनवरी में दो वनडे में खेले थे।
विज्ञापन


25 साल के रदरफोर्ड मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं जिन्होंने छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं लेकिन 2020 के बाद नहीं खेल पाए। 21 साल के फोर्ड मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। टीम की अगुवाई शाई होप करेंगे और दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे तीन दिसंबर को एंटिगा में होगा। दूसरा वनडे छह दिसंबर एंटिगा में जबकि, तीसरा वनडे बारबोडस में नौ दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें पांच मैचों की टी-20 शृंखला भी खेलेंगी।

टीम : शाई होप (कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक करिहा, कैची कार्टी, रोस्टन चेस, शेन डाउरिच, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेतमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, गुडकेश मोती, केजोर्न ओटली, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, ओसाने थॉमस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें