इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। बेन डकेट और ओली पोप ने महज 4.2 ओवर में अर्धशतक ठोक दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने अपना ही 30 साल रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इंग्लैंड ने रचा इतिहास
दरअसल, 1994 में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मुकाबले में सिर्फ 4.3 ओवर में अर्धशतक जड़ा था। दिलचस्प बात यह है कि तीसरे स्थान पर भी इंग्लैंड की टीम ही है जिन्होंने 2002 में श्रीलंका के खिलाफ पांच ओवरों में पचासा ठोका था। श्रीलंका इस सूची में चौथे स्थान पर है जिसने 2004 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 5.2 ओवर में अर्धशतक पूरा किया था। भारत दो बार 5.3 ओवर में अर्धशतक पूरा करके इस सूची में पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया ने 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड और 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।
इंग्लैंड ने रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
| ओवर |
टीम |
विरोधी टीम |
स्थान |
वर्ष |
| 4.2 |
इंग्लैंड |
वेस्टइंडीज |
नॉटिंघम |
2024 |
| 4.3 |
इंग्लैंड |
दक्षिण अफ्रीका |
ओवल |
1994 |
| 4.6 |
इंग्लैंड |
श्रीलंका |
मैनचेस्टर |
2002 |
| 5.2 |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
कराची |
2004 |
| 5.3 |
भारत |
इंग्लैंड |
चेन्नई |
2008 |
| 5.3 |
भारत |
वेस्टइंडीज |
पोर्ट ऑफ स्पेन |
2023 |
पहली पारी में इंग्लैंड ने तैयार किया 416/10 का स्कोर
इस मैच में इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। उन्हें पहले ही ओवर में तीसरी गेंद पर जैक क्रॉली के रूप में झटका लगा था। इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप ने मोर्चा संभाला और 4.2 ओवर में पचासा जड़ दिया। पहली पारी में इंग्लैंड के लिए डकेट ने 71, पोप ने 121, बेन स्टोक्स ने 69 रन बनाए और 88.3 ओवर में 10 विकेट पर टीम ने 416 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, जायदान सील्स, केविन सिनक्लेयर और हॉज को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा शमार जोसेफ को एक विकेट मिला।