इंग्लैंड के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपने 12 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। जो रूट की अगुआई वाले स्क्वॉड में तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन को जगह नहीं मिली।
इंग्लैंड के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपने 12 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। जो रूट की अगुआई वाले स्क्वॉड में तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन को जगह नहीं मिली। रॉबिंसन कमर दर्द से उबर नहीं पाए हैं, इसलिए उन्हें यहां मौका नहीं मिला है। उनकी जगह नए गेंदबाज साकिब महमूद को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
28 वर्षीय रॉबिंसन की कमर की मांसपेशी में क्रिकेट वेस्टइंडीज प्रेसिडेंट एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान खिंचाव आ गया था। वह अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं ले सके थे। अंतिम एकादश का ऐलान टॉस के समय ही किया जाएगा।
दोनों टीमों के बीच मंगलवार से एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम यहां सीरीज में तीन मैच खेलेगी। इससे पहले कैरेबियाई टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम की थी।