फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: टिम साउदी ने इस मामले में की महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी, अब निशाने पर पीटरसन-मिस्बाह का रिकॉर्ड

Sat, 25 Feb 2023 09:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन

सार

40 साल के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्पिनर जैक लीच ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने मिलकर तीन-तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड के लिए टॉम लाथम ने 35 और हेनरी निकोल्स ने 30 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
टिम साउदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन पहली पारी में सात विकेट 138 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में आठ विकेट पर 435 रन बनाए थे। मेजबान टीम अभी भी पहली पारी में 297 रन पीछे है। इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल 25 और कप्तान टिम साउदी 23 रन बनाकर नाबाद हैं। साउदी ने अपनी इस पारी में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन

साउदी ने इस पारी में दो छक्के लगाए हैं। टेस्ट में उनके अब 78 छक्के हो गए। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी की बराबरी कर ली है। धोनी ने 90 टेस्ट में 78 छक्के लगाए थे। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह 91 टेस्ट मैचों में 355 विकेट ले चुके हैं। वह बल्ले से भी लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं।

साउदी से आगे कई दिग्गज
टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में टिम साउदी 14वें स्थान पर हैं। उनसे आगे इंग्लैंड के केविन पीटरसन (81), पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक (81), मैथ्यू हेडन (82), इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ (82), विवियन रिचर्ड्स (84), क्रिस केंयर्स (87), ब्रायन लारा (88), वीरेंद्र सहवाग (91), जैक्स कालिस (97), क्रिस गेल (98), एडम गिलक्रिस्ट (100), ब्रेंडन मैकुलम (107) और बेन स्टोक्स (109) हैं।
विज्ञापन

जेम्स एंडरसन ने बरपाया कहर
40 साल के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्पिनर जैक लीच ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने मिलकर तीन-तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड के लिए टॉम लाथम ने 35 और हेनरी निकोल्स ने 30 रन बनाकर आउट हुए। माइकल ब्रैसवेल छह, केन विलियम्स चार और विल यंग दो रन बनाकर आउट हुए। डेवोन कॉनवे खाता नहीं खोल पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें