बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय टीम यह शिकायत नहीं कर सकती कि उसे तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के बाद खिलाड़ियों ने व्यस्त कार्यक्रम और अभ्यास मैचों के अभाव की शिकायत की थी। उनसे बात करने के बाद ही हमने तय किया कि सीमित ओवरों की श्रृंखलाएं टेस्ट से पहले खेली जाएंगी।’