इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में भारतीय टीम के घुटने टेकने के बाद देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स ने कड़ी आलोचना की है, लेकिन साथ ही उम्मीद जताई कि टीम वापसी करने में सफल रहेगी। वीरेंद्र सहवाग, बिशन सिंह बेदी और वीवीएस लक्ष्मण उन क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को चुनौती नहीं दे पाने के लिए टीम को लताड़ लगाई है।
भारत को दूसरे टेस्ट में पारी और 159 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ गई है।