टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 23000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने से सिर्फ एक रन दूर हैं। उनके अभी 22999 रन हैं और अगर वह एक रन बना लेते हैं तो वह इस आंकड़े को छूने वाले तीसरे भारतीय और कुल सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे।
टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस वक्त अच्छे फॉर्म में हैं। वह आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनके पास एक और खास क्लब में शामिल होने का मौका है। रोहित के अभी 14978 रन हैं और वह 15000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने से महज 22 रन दूर हैं। अगर वह इसे बना लेते हैं तो वह इस आंकड़े को छूने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे।
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास भी एक खास क्लब में शामिल होने का मौका होगा। बुमराह के टेस्ट में फिलहाल 97 विकेट हैं और अगर वह यहां तीन विकेट ले लेते हैं तो अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे।