फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs AUS VIDEO: 'क्या कहा तुमने',  इंग्लिश फैन ने किया स्लेज, तो उनसे भिड़े ऑस्ट्रेलिया के ख्वाजा और लाबुशेन

Mon, 31 Jul 2023 05:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

फैन ने बाद में माफी भी मांगी, लेकिन लाबुशेन नाराज हो गए। इसके बाद ख्वाजा ने लाबुशेन को उस फैन से दूर कर दिया। देखें वीडियो।
विज्ञापन
फैन ने कुछ कहा जिसपर ख्वाजा और लाबुशेन भड़क गए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट में पांचवें दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया के पास टेस्ट जीतकर इतिहास रचने का बड़ा मौका है। हालांकि, इंग्लैंड के फैंस ने इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान करने की हर संभव कोशिश की। मैच के तीसरे दिन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दर्शक ने उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन पर तंज कसा। इसके बाद ख्वाजा और लाबुशेन उस फैन से भिड़ गए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौट रहे होते हैं तो एक इंग्लिश फैन उन्हें 'बोरिंग' कहता हुआ नजर आ रहा है। टिप्पणी से नाखुश ख्वाजा उस प्रशंसक से भिड़ गए और उनके साथ लाबुशेन भी शामिल हो गए। ख्वाजा से उस आदमी ने पूछा, 'क्या कहा दोस्त?' फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने उन्हें 'शांत हो जाने' के लिए कहा, जबकि लाबुशेन ने कहा, 'आप हर खिलाड़ी को यही कहने वाले थे।'

उस फैन ने बाद में माफी भी मांगी, लेकिन लाबुशेन नाराज हो गए। इसके बाद ख्वाजा ने लाबुशेन को उस फैन से दूर कर दिया। वीडियो यहां देखें-
विज्ञापन

जहां तक मैच की बात है, लंदन के ओवल में पांचवें टेस्ट के चौथे दिन का आखिरी सत्र बारिश से धुल गया। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 135 रन से आगे खेलना शुरू किया और दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड ने 384 रन का लक्ष्य दिया है। ख्वाजा और वॉर्नर ने अर्धशतक लगाए। वहीं, लाबुशेन 13 रन बना सके। इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 295 पर खत्म हुई थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 395 रन बनाए और 384 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें