फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर बोले- वांडरर्स में जीत से फायदा, बताया तीसरे मैच में क्या होगा अफ्रीका का गेम प्लान

Sat, 08 Jan 2022 11:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

जोहानिसबर्ग में भारत को सात विकेट से हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा है कि वो तीसरे टेस्ट से पहले वो अपनी टीम के गेम प्लान से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करेंगे। 
 
विज्ञापन
डीन एल्गर, - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा है कि जोहानिसबर्ग के मैदान पर मिली जीत उनकी टीम के लिए सही दिशा में एक कदम है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम में अभी सुधार की जरूरत है, लेकिन तीसरे टेस्ट से पहले वो गेम प्लान के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करेंगे। इस सीरीज के पहले मैच में अफ्रीकी टीम को 113 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दूसरे मैच में अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की। अब तीन मैच की सीरीज में दोनों टीमों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। 
विज्ञापन


स्पोर्ट्स 24 से बातचीत में एल्गर ने कहा "यह सकारात्मक कदम है, कोई संदेह नहीं कि यह सही दिशा में है। हमें अभी भी आने वाले मैचों में मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार से शुरू हो रहे टेस्ट में भी हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हमें कई तरह के हालातों का सामना करना पड़ेगा और ऐसे समय में खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं यह अहम होगा।"

जोहानिसबर्ग टेस्ट में डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन की पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने रासी वान डर दुसें और टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर दो साझेदारियां कर अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिलाई थी। इस समय अफ्रीका की टीम में कई अहम खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। हालांकि दूसरे मैच में मिली जीत इन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी। 
विज्ञापन


हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं
एल्गर ने कहा हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और इससे टीम के कई खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। भारत की तुलना में हमारे पास कम अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन हमें पता है कि सब कुछ हमारे पक्ष में नहीं होने वाला। भारत और अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मंगलवार से केप टाउन के मैदान में खेला जाएगा। डीन एल्गर का मानना है कि इस मैच में अफ्रीकी टीम के पास सुधार करने का मौका है। 

उन्होंने कहा कई ऐसे विभाग हैं, जहां हम केप टाउन टेस्ट के दौरान सुधार करना चाहेंगे। हमें अपने गेम प्लान के साथ बने रहना होगा। इसी वजह से हम तीसरे टेस्ट से पहले अपने गेम प्लान में ज्यादा बदलाव नहीं कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें