फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में फेल हुए अमला

Thu, 17 Jul 2014 02:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपनर डीन एल्गर (103) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 268 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की।
विज्ञापन


पहले दिन स्टंप्स के समय क्विंटन डी काक 17 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि डेल स्टेन को अपना खाता खोलना था। एल्गर ने श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर दिलरूवान परेरा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। एल्गर ने 187 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए।
विज्ञापन


फैफ डु प्लेसिस ने उनका भरपूर साथ दिया और 196 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का लगाकर 80 रन बनाए।

एल्गर और प्लेसिस ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन की मजबूत साझेदारी भी निभाई। हालांकि पहली बार कप्तानी कर रहे हाशिम अमला नाकाम रहे और 11 रन बनाकर रंगना हेराथ का शिकार बने जबकि ए बी डीविलियर्स भी मात्र 21 रन बनाकर सुरंगा लकमल की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन


श्रीलंका की ओर से लकमल और परेरा ने दो-दो विकेट लिए जबकि हेराथ को एक विकेट मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें