आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी ने पाकिस्तान के इस माह के अंत में भारत दौरे की आलोचना की है। उन्होंने कहा, ‘मेरे हिसाब से पाकिस्तान का दौरे के लिए सहमत होना गलत है।
अगर यह फैसला राजनीतिक दबाव में लिया गया है तो फिर पीसीबी को राजनेताओं से कहना चाहिए कि वह भारत को भी पाकिस्तान का दौरा करने के लिए कहे, बेशक मैच तटस्थ मैदान पर ही क्यों न आयोजित हो।’ मनी ने कहा कि जब भारत पहले ही पाकिस्तान का दो दौरा रद्द कर चुका है ऐसे में उसका भारत में खेलने के लिए सहमत होना समझ से परे है।