फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दौरे में कोई बदलाव नहीं: पीसीबी

Tue, 11 Dec 2012 12:16 AM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीबी ने देश की राष्ट्रीय दृष्टिहीन टीम के कप्तान के भारत में एसिड पीने के पीछे किसी साजिश की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और इससे दोनों देशों के क्रिकेट रिश्ते प्रभावित नहीं होंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बंगलूरू में खेले जा रहे दृष्टिहीन टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के कप्तान जीशान अब्बासी ने पानी समझकर अनजाने में रसायन पी लिया था जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीसीबी के अध्यक्ष जका अशरफ ने कहा, ‘गलती से यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि जीशान को जानबूझकर एसिड दिया गया था। एक बैरा गलती से डिटर्जेंट की बोतल नाश्ते की मेज पर छोड़ गया जिसे जीशान ने पानी समझकर पी लिया। एक व्यक्ति की गलती से दो देशों के बीच क्रिकेट संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए। हमारा भारत दौरा यथावत रहेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें