फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स जैसी लगती है ईडन की पिच: धोनी

Wed, 02 Jan 2013 10:16 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी ईडन गार्डंस की पिच को बेहद खराब बताने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार को होने वाले दूसरे वन-डे मैच के लिए तैयार की गई ईडन की पिच को मिस यूनिवर्स जैसी खूबसूरत करार दिया है। धोनी ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा, ‘हम यहां अभ्यास के लिए आए थे और पिच देखने के बाद मैं आपको कह सकता हूं कि यह मिस यूनिवर्स की तरह दिखाई देती है।’ इंग्लैंड के खिलाफ हालिया संपन्न टेस्ट सीरीज में इसी ईडन की पिच को लेकर धोनी का पीच क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी से खासा विवाद हो गया था।
विज्ञापन


तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी टीम इंडिया के कप्तान ने स्वीकार किया कि इस मैच से पहले उन पर दबाव है। धोनी ने कहा, ‘हमारे लिए यह महत्वपूर्ण मैच है। हम कुछ दबाव में भी हैं। हमें यह मैच हर हाल में जीतना होगा क्योंकि यह तीन मैचों की सीरीज है और हमें यहीं वापसी करनी होगी।’

धोनी ने मैच को जल्दी शुरू करने का समर्थन करते हुए कहा कि इससे सर्दियों की ओस से निपटने में मदद मिलेगी और टॉस जीतने का महत्व कुछ कम होगा। उन्होंने कहा, ‘एक तरह से यह अच्छा है। इससे टॉस महत्वपूर्ण नहीं होगा और विकेट दोनों पारियों में एक जैसा ही रहेगी। आपको मैच जीतने के लिए अच्छा खेलना होगा न कि टॉस पर निर्भर रहना होगा।’
विज्ञापन


माही ने किया टीम का बचाव
पिछले मैच में टीम के खराब प्रदर्शन का बचाव करते हुए धोनी ने कहा, ‘हम परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। चाहे टेस्ट हो या वन-डे हमारे अधिकतर प्रमुख गेंदबाज चोटिल हैं जिससे गेंदबाजी में हमें अनुभव की कमी दिखाई देती है। हमारे पास नए गेंदबाज हैं। नए नियम कायदे हैं। जितना वे खेलेंगे उतना बेहतर होते जाएंगे। उन्हें ज्यादा एक्सपोजर की जरूरत है।’

बल्लेबाजों से हैं चिंतित
धोनी ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर चिंता जताते हुए कहा, ‘निश्चित रूप से बल्लेबाजी कुछ चिंता की बात है क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हम मजबूत माने जाते हैं। लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता है और अब समय है कि बल्लेबाज अपनी फार्म दिखाएं।’ पिछले मैच के अपने नाबाद शतक के लिए धोनी ने कहा, ‘यह शतक अब बीते समय की बात हो चुकी है लेकिन इस मैच में नई शुरुआत होगी और मुझे भी नई शुरुआत करनी होगी।’
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें