फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया खेलेगी अभ्यास मैच, जानें कब से होगा मुकाबला

Fri, 02 Jul 2021 05:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय टीम चार अगस्त से नाटिघंम में पहला टेस्ट खेलेगी। इससे पहले यह अभ्यास मैच 20 से 22 जुलाई के बीच कराया जा सकता है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया अभ्यास मैच खेलेगी। इसके लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) तैयारियों में जुट गया है। भारतीय टीम चार अगस्त से नाटिघंम में पहला टेस्ट खेलेगी। वह इससे पहले 'सलेक्ट काउंटी एकादश' के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल सकती है, जिसे प्रथम श्रेणी का दर्जा दिया जा सकता है। बता दें कि 'सलेक्ट काउंटी एकादश' को पहले 'संयुक्त काउंटी' के नाम से जाना जाता था। यह मैच 20 से 22 जुलाई के बीच कराया जा सकता है।

विज्ञापन


इस मामले में ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा, 'हम बीसीसीआई के अनुरोध से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हम कोरोना प्रोटोकॉल और अन्य तैयारियों पर काम कर रहे हैं ताकि यह अभ्यास मैच सुनिश्चित करा सकें, जिसके बारे में हम आने वाले समय में पुष्टि करेंगे।' उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखला से पूर्व शिविर के लिए 15 जुलाई को डरहम के एमिरेट्स रिवरसाइड पहुंचेंगी और इसी स्थल पर एक अगस्त तक तैयारी करेगी, जिसके बाद टीम चार अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले नाटिघंम के ट्रेंट ब्रिज पहुंचेंगी।'

इससे पहले बीसीसीआई ने ईसीबी से कम से कम दो अभ्यास मैच कराने का अनुरोध किया था लेकिन ईसीबी ने भारतीय बोर्ड के अनुरोध को ठुकरा दिया था। ईसीबी ने कहा था कोविड-19 हालात के कारण इस तरह की योजना को पूरा करना मुश्किल होगा। इसलिए भारतीय टीम आपस में ही अभ्यास मैच खेलें। बता दें कि भारतीय टीम 14 जुलाई को लंदन में इकट्ठी होगी और डरहम रवाना होगी जिसके बाद फिर से बायो-बबल में रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें