मौजूदा समय में टी-20 क्रिकेट 20 ओवरों का खेल होता है, जिसमें कुल 120 गेंदों फेंकी जाती है। वहीं नए फॉर्मेट में 15 ओवर खेलने के बाद अंतिम ओवर में 10 गेंदें फेंकने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि आखिरी ओवर को लेकर इसमें कई तरह बदलाव भी किए जा सकते हैं।
क्रिकेट का यह नया फॉर्मेट प्रस्ताव में तो बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। हालांकि हकीकत में यह टी-20 क्रिकेट की तरह कितने लोगों को दीवाना बनाएग, इसका पता तो आने वाले समय में ही चलेगा। फिलहाल ईसीबी अपने इस प्रस्ताव पर फैसला आने का इंतजार कर रहा है।