फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरेबियाई खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले- विश्व कप में वेस्टइंडीज होगा हर टीम के लिए खतरा

Sun, 03 Mar 2019 07:12 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
west indies
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ चौंकाने वाले प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को लगता है कि उनकी टीम आगामी विश्व कप में प्रतिद्वंद्वियों के लिए खतरा होगी। 

विज्ञापन


ब्रावो ने दुबई में कहा कि वेस्टइंडीज की युवा टीम के प्रदर्शन से काफी प्रभावित है और इसका प्रमाण इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में भी दिखता है। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम में कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी है। उनके खेल में सुधार आ रहा है और मुझे लगता है कि विश्व कप में यह टीम दूसरी टीमों के लिए खतरा होगी।'

ब्रावो ने कहा कि विश्व कप में किसी भी टीम को प्रबल दावेदार नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, 'कोई भी टीम किसी भी दिन अच्छा कर सकती है लेकिन मैं वेस्टइंडीज के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हूं क्योंकि हमारी टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें