फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाहौर हमले के 10 साल बाद पाक में क्रिकेट की वापसी की उम्मीद'

Sun, 03 Mar 2019 07:08 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pakistan cricket team
विज्ञापन

ट्रेवर बेलिस और पॉल फारब्रेस ने उम्मीद जतायी कि 10 साल पहले लाहौर में हुए आंतकी हमले के बाद पाकिस्तान फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी कर सके। तीन मार्च 2009 को श्रीलंकाई टीम की बस पर आंतकी हमला हुआ था, तब बस टीम के खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिये गद्दाफी स्टेडियम लेकर जा रही थी। इसमें आठ पुलिसकर्मी और प्रत्यक्षदर्शियों की मौत हो गयी थी जबकि छह अन्य घायल हो गये थे।

विज्ञापन


इंग्लैंड के कोच बेलिस और सहायक कोच फारब्रेस उस समय श्रीलंकाई टीम में इसी भूमिका में थे।  हमले के 10 साल पूरे होने पर फारब्रेस ने बीबीसी से कहा, 'मैं अपने सनग्लास साफ कर रहा था और अगले ही क्षण बस पर हमला हेा गया। मैं मुड़ा और मैंने खिड़की के बाहर देखा तो एक व्यक्ति बंदूक चलाते हुए बस की ओर आ रहा था।'

इस हमले के छह साल के बाद तक किसी अंतरराष्ट्रीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया और पाकिस्तान को अपने सारे घरेलू मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेलने के लिये बाध्य होना पड़ा। यह स्थिति अभी तक जारी है।
विज्ञापन


फारब्रेस ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पाकिस्तान में लौटे।'बेलिस ने पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रशंसकों में शामिल करने की बात कहते हुए कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं फिर से वहां क्रिकेट शुरू हो जाए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें