फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: गेंदबाज के गुस्से का शिकार हुए वेंकटेश अय्यर, दलीप ट्रॉफी के मैच में थ्रो पर हुए घायल

Fri, 16 Sep 2022 04:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर

सार

मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले वेंकटेश ने नौ गेंद पर 14 रन की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र के दौरान यह घटना हुई।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर शुक्रवार (16 सितंबर) को दलीप ट्रॉफी के मैच में बुरी तरह घायल हो गए। मध्य क्षेत्र से खेलते हुए वेंकटेश बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए। पश्चिम क्षेत्र के तेज गेंदबाज चिंतन गाजा की थ्रो पर उन्हें सिर में चोट लगी। इसके बाद एंबुलेंस को मैदान पर बुलाना पड़ा। हालांकि, इसकी जरूरत नहीं पड़ी। मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र के बीच टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल कोयंबटूर में खेला जा रहा है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले वेंकटेश ने नौ गेंद पर 14 रन की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र के दौरान यह घटना हुई। चिंतन गाजा का सीधा थ्रो वेंकटेश के सिर पर लगा। वह गेंद लगते ही मैदान पर लेट गए। सिर के पिछले हिस्से में लगी चोट के कारण वेंकटेश दर्द से कराह रहे थे।

दरअसल, गाजा की गेंद पर वेंकटेश ने छक्का मार दिया। इससे गाजा खुश नहीं थे। आमतौर पर तेज गेंदबाजों के साथ ऐसा होता है। गाजा की अगली गेंद को वेंकटेश ने सामने की ओर डिफेंस किया। गाजा ने गेंद उठाकर वेंकटेश को रनआउट करने के लिए थ्रो किया। गेंद स्टंप की जगह वेंकटेश के सिर में लगी। अय्यर इस घटना के बाद कुछ देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके। उन्हें ले जाने के लिए मैदान पर एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन अच्छी बात यह थी कि वेंकटेश खुद ही चलकर बाहर गए। बाद में उन्होंने बल्लेबाजी की।
विज्ञापन


विज्ञापन



मध्य क्षेत्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पश्चिम क्षेत्र की टीम पहली पारी में 257 रन पर ऑलआउट हो गई। राहुल त्रिपाठी ने 67, पृथ्वी शॉ ने 60 और शम्स मुलानी ने 41 रन की पारी खेली। कप्तान अजिंक्य रहाणे आठ रन ही बना सके। दूसरी ओर, मध्य क्षेत्र की टीम पहली पारी में 128 रनों पर सिमट गई। इस तरह पश्चिम क्षेत्र को 129 रनों की बढ़त मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें