फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: श्रेयस अय्यर का खराब प्रदर्शन जारी, लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए, चाहर को मिली सफलता

Thu, 19 Sep 2024 03:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर

सार

गुरुवार को शुरू हुए इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें राहुल चाहर ने नितीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच आउट कराया। यह दूसरा मौका है जब वह बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का खराब प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को दलीप ट्रॉफी के अपने तीसरे मुकाबले में वह लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए। इससे पहले वह इंडिया ए और इंडिया डी के बीच खेले गए मुकाबले की पहली पारी में भी शून्य पर आउट हुए थे। बता दें कि, इंडिया डी और इंडिया बी के बीच दलीप ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला अनंतपुर में खेला जा रहा है। इसमें अभिमन्यू ईश्वरन की अगुआई वाली टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर - फोटो : Twitter
लगातार दूसरी बार पहली पारी में शून्य पर आउट हुए
गुरुवार को शुरू हुए इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें राहुल चाहर ने नितीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच आउट कराया। यह दूसरा मौका है जब वह बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। पिछली पांच पारियों में अय्यर ने 9, 54, 0, 41, 0 रन बनाए हैं। उनके इस खराब प्रदर्शन पर अब फैंस का गुस्सा फूटा है। एक यूजर ने लिखा- श्रेयस अय्यर ने चयनकर्ताओं का काम आसान कर दिया।

आइये फैंस की प्रतिक्रिया देखते हैं...
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter
मैच में अब तक क्या हुआ?
इंडिया डी और इंडिया बी के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की टीम ने 51 ओवर में चार विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने 50, श्रीकर भरत ने 52, रिकी भुई ने 47*, निशांत सिंधू ने 19, श्रेयस अय्यर ने 0, संजू सैमसन ने 7* रन बनाए हैं। वहीं, राहुल चाहर को दो, नवदीप सैनी और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें