अमर उजाला
Thu, 19 September 2024
भारत और बांग्लादेश के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला
गुरुवार को शुरु हुए मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज पहली पारी में सिर्फ छह रन बना सके
छह महीने से ज्यादा समय के बाद टेस्ट में वापसी कर रहे किंग कोहली का तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष जारी है
हसन महमूद ने उन्हें पारी के 10वें ओवर में अपना शिकार बनाया
2021 से अब तक उन्हें 24 बार तेज गेंदबाज ने अपना शिकार बनाया है
वहीं, 2021 से लेकर अब तक 20 बार उन्हें स्पिनर्स ने आउट किया है
2021 से कोहली ने अब तक 27 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 34.90 के औसत से 1536 रन बनाए हैं
कोहली ने 45 पारियों में दो शतक और सात अर्धशतक बनाए हैं
घर में कोहली को 2021 से संघर्ष करते देखा गया है। 24 मौकों पर वह 25 या उससे कुछ ज्यादा रन बनाकर आउट हुए हैं। इनमें तीन डक भी शामिल हैं
शून्य पर आउट होने वाले गिल का खराब रिकॉर्ड, विराट-कांबली के क्लब में शामिल