फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने इस साल अपने घरेलू क्रिकेट के कार्यक्रम में दिलीप ट्रॉफी को नहीं किया शामिल

Sun, 20 Aug 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट के कार्यक्रम से एक बड़ा टूर्नामेंट नदारद है। 56 सालों से खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के आयोजन को गहरा धक्का लगा है। इस टूर्नामेंट का नाम दिलीप ट्रॉफी है, जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी घरेलू सीजन में शामिल नहीं किया है। 
विज्ञापन


बोर्ड के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने शुक्रवार को कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सीजन में रणजी ट्रॉफी 6 अक्टूबर से शुरू होगी वहीं सीजन का अंत देवधर ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के साथ 18 मार्च 2018 को होगा। इस दौरान इन दो टूर्नामेंटो के बीच 2 हफ्ते का समय होगा।

बता दें कि चौधरी ने दावा किया था दिलीप ट्रॉफी कि गुलाबी गेंद से खेली जाएगी और पिछले साल की तरह ही इस बार भी डे-नाईट मैच होंगे। पिछले साल इस प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में तब्दीलियां की गई थीं और इसे परंपरागत इंटर-जोनल से हटाकर तीन टीमों- इंडिया ब्लू, इंडिया ग्रीन और इंडिया रेड का बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप ट्रॉफी को शामिल नहीं करने की असली वजह यह है

सुरेश रैना - फोटो : twitter
आगामी सीजन में दिलीप ट्रॉफी को जगह नहीं मिलने से टेक्निकल कमेटी के सदस्य हैरान हैं। उनका मानना है कि दिलीप ट्रॉफी को लेकर भ्रम की स्थिति बरकरार है और शायद यही वजह रही कि इसे इस साल कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा, 'दिलीप ट्रॉफी को लेकर जरूर कुछ भ्रम बना है, यह माना गया था कि टूर्नामेंट आगे आयोजित किया जाएगा। यह अजीब है कि टूर्नामेंट और फिक्सचर समिति ने इसकी अनदेखी कर दी। शेड्यूल जारी करने के पहले इस पर फिर से गौर करने की जरूरत है।' 

याद हो कि बोर्ड ने पहले भी इस टूर्नामेंट की अनदेखी की थी। तब उन्होंने कहा था कि 2016 वर्ल्ड टी20 में खिलाड़ियों के चयन के लिए उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट में टेस्ट करने की जरुरत है।  पिछले साल तो टूर्नामेंट अंतिम समय में ग्रेटर नोएडा में बारिश के मौसम के बीच में आयोजित किया गया था।

पिछले साल फॉर्मेट इसलिए बदला गया था ताकि शीर्ष खिलाड़ी पिंक गेंद से खेलें। यह अब संभव नहीं लगता। जैसा कि टीम इंडिया अब धीरे-धीरे अपना ध्यान 2019 वर्ल्ड कप की ओर लगा रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बोर्ड अपने कैलेंडर में बदलाव करते हुए दिलीप ट्रॉफी को इस सीजन में आयोजित करवाता है कि नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें