फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस ही नहीं ये भी हैं UP में हुए बड़े ट्रेन हादसे, सुरक्षा में दिखी बड़ी चूक

Sun, 20 Aug 2017 08:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुज्जफनगर में शनिवार शाम कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस के 14 कोच पटरी से उतर गए। हादसे में 23 लोगों की मौत और 81 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा शाम 5:46 बजे हुआ। ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया। गैस कटर से काटकर ट्रेन के डिब्बों को अलग किया जा रहा है। इस हादसे के साथ ही एक बार फिर यात्रियों के लिए सुरक्षित ट्रेन सफर पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पिछले कुछ महीनों में यूपी में बड़े रेल हादसे हो चुके हैं। 

आईए जानते हैं पिछले कुछ महीनों में हुए बड़े रेल हादसों के बारे में -

इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसा
पुखरायां रेलवे स्टेशन (कानपुर देहात) के पास पटना जा रही इंदौर-राजेंद्र नगर (पटना) एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर-19321) के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हाल के वर्षों के इस सबसे भीषण ट्रेन हादसों में से एक माना गया। हादसे में 147 यात्रियों की मौत हुई थी। जबकि 200 से अधिक यात्री घायल हुए थे। बिहार पुलिस ने हादसे के बाद मोती पासवान, दयाशंकर पटेल और मुकेश यादव को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्होंने कबूला था कि उन्होंने इस पूरे हादसे की साजिश रची थी।
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस

दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस हापुड़ ज़िले के गढ़मुक्तेश्वर के पास हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन से फैजाबाद जा रही थी। हालांकि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। वहीं रेलवे अधिकारियों ने कहा कि हादसे में 12  लोग घायल हुए हैं। जबकि पुलिस ने कहा कि 40 यात्री हादसे की चपेट में आने से घायल हुए हैं।

सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस हादसा
कानपुर देहात के रूरा रेलवे स्टेशन के पास सियालदाह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12987 अप) के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिसमें से दो सूखी नहर में जा गिरे। हादसे में किसी यात्री की मौत नहीं हुई लेकिन 63 से अधिक यात्री घायल हुए थे। हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
विज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन हादसा

सिटी स्टेशन पर दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के तीन डिब्बे मालगाड़ी से टकरा गए। इससे ट्रेन के गेट के पास बैठे पांच मुसाफिर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ट्रेन रात करीब एक बजे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां ठहराव के बाद ट्रेन आउटर के पास पहुंची ही थी, इसी दौरान दूसरी ओर से एक मालगाड़ी भी आ गई।

कालिंदी एक्सप्रेस हादसा
टूंडला के पश्चिमी केबिन के पास कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में रेल पटरियां उखड़ गईं तथा कालिंदी एक्सप्रेस इंजन सहित तीन बोगियां रेल पटरी से उतर गईं। वहीं मालगाड़ी के तीन डिब्बे भी पटरी से उतर गए थे। इस दौरान हादसे में बारह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें