फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी : नायर के नाबाद अर्द्धशतक से इंडिया रेड ने दो विकेट पर बनाए 140 रन 

Fri, 30 Aug 2019 10:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : social media
विज्ञापन

करुण नायर (77) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत इंडिया रेड ने दलीप ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन दो विकेट पर 140 रन बनाए। स्टंप के समय नायर के साथ महिलपाल लोमरोर 22 रन बनाकर क्रीज पर थे। यह दोनों तीसरे विकेट के लिए 43 रन की अटूट साझेदारी कर चुकी हैं।

विज्ञापन


इंडिया ग्रीन की टीम पहली पारी में 440 रन पर आउट हुई। इंडिया रेड की टीम अब भी 300 रन से पिछड़ रही है। करुण ने इंडिया ब्लू के खिलाफ पिछले मैच में 99 और नाबाद 166 रन की पारी खेली थी। दूसरे ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन रिटायर्ड हर्ट हुए। इसके बाद नायर कप्तान प्रियांक पंचाल (31) के साथ उतरे।

इससे पहले चार विकेट पर 308 से आगे खेलने उतरी इंडिया ग्रीन को ऑफ स्पिनर अक्षय वखारे (5/103) ने 131.3 ओवर में 440 रन पर समेट दिया। प्रियम गर्ग (53) अपना अर्द्धशतक पूरा कर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें