फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्राफी के लिए तीन टीमों का एलान, शुभमन गिल को मिली इस टीम को कप्तानी

Tue, 06 Aug 2019 05:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shubhman gill
विज्ञापन
पिछले तीन सत्र से गुलाबी गेंद से खेला जा रहा भारत का एकमात्र दिन रात का प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट दलीप ट्राफी टीवी कवरेज के अभाव में फिर लाल गेंद से खेला जाएगा । इस टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष घरेलू खिलाड़ी भाग लेंगे और यह 17 अगस्त से नौ सितंबर तक बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा । 
विज्ञापन


भारत के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल, भारत ए के नियमित खिलाड़ी प्रियांक पांचाल और विदर्भ के रणजी चैम्पियन कप्तान फैज फजल क्रमशः ब्लू, रेड और ग्रीन टीमों की अगुवाई करेंगे ।

बीसीसीआई के महाप्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम ने कहा कि पांच से नौ सितंबर तक होने वाले फाइनल को छोड़कर सभी मैच लाल गेंद से खेले जाएंगे । फाइनल का स्टार स्पोटर्स पर सीधा प्रसारण होगा ।
विज्ञापन


करीम ने कहा कि, हमने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर फ्लडलाइट लगा दिए हैं, लेकिन हम गुलाबी गेंद से नहीं खेलेंगे क्योंकि सीधा प्रसारण नहीं होगा । सिर्फ फाइनल मैच का ही सीधा प्रसारण किया जाएगा ।
विज्ञापन

टीम इस प्रकार हैं

इंडिया ब्लू : शुभमान गिल (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, अंकित बावने, स्नेल पटेल, श्रेयस गोपाल, सौरभ कुमार, जलज सक्सेना, तुषार देशपांडे, बासिल थम्पी, दिवेश पठानिया, अनिकेत चौधरी , आशुतोष अमर । 

इंडिया ग्रीन : फैज फजल (कप्तान), अक्षत रेड्डी, ध्रुव शोरे, प्रियम गर्ग, सिद्धेश लाड, अक्षदीप नाथ, राहुल चाहर, धर्मेंद्र जडेजा, जयंत यादव, अंकित राजपूत, इशान पोरेल, तनवीर उल हक, अक्षय वाडकर, राजेश मोहंती, मिलिंद कुमार ।

इंडिया रेड : प्रियांक पांचाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, अक्षर पटेल, करूण नायर, ईशान किशन, हरप्रीत भाटिया, आदित्य सरवटे, महिपाल लोमरोल, अक्षय वखारे, वरूण आरोन, रोनित मोरे, जयदेव उनादकट, संदीप वारियर, अंकित कलसी । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें