फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: टूर्नामेंट की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, न्यूयॉर्क लाई जा रही है 'ड्रॉप इन' पिच

Wed, 01 May 2024 10:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

इस टूर्नामेंट में इस्तेमाल होने वाली 'ड्रॉप इन' पिचों को फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। मालूम हो कि न्यूयॉर्क में ही भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप के ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच नौ जून को होगा।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप में इस्तेमाल होने वाली ड्रॉप इन पिच - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में इस टूर्नामेंट में इस्तेमाल होने वाली 'ड्रॉप इन' पिचों को फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। मालूम हो कि न्यूयॉर्क में ही भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप के ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच नौ जून को होगा। 
विज्ञापन


कैसी होती है 'ड्रॉप इन' पिच?
'ड्रॉप इन' पिच वो होती है जिसे मैदान या आयोजन स्थल से कहीं दूर बनाया जाता है और बाद में स्टेडियम में लाकर बिछा दिया जाता है। टी20 विश्व कप के लिए फ्लोरिडा में दिसंबर से 10 ड्रॉप इन पिचें बनाई जा रही हैं। ये पिचें एडिलेड ओवल टर्फ सोल्यूशंस के मार्गदर्शन में बनाई जा रही हैं जिसकी अगुआई एडिलेड ओवल के मुख्य क्यूरेटर डेमियर हॉग कर रहे हैं। 

आईसीसी के अनुसार, चार पिचें नासाउ स्टेडियम में लगाई जाएंगी, जबकि ऐसी छह पिच आसपास अभ्यास परिसर में लगेंगी। टूर्नामेंट के दौरान एडिलड ओवल टर्फ सोल्यूशंस टीम न्यूयॉर्क में रहेगी जिससे पिच के रख रखाव में मदद कर सके। टी20 विश्व कप का आयोजन दो से 29 जून तक चलेगा। यह पहली बार है जब टूर्नामेंट की मेजबानी दो देशों में संयुक्त रूप से की जा रही है। इस बार टूर्नामेंट में सर्वाधिक 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 
विज्ञापन


भारत सहित कई देशों ने घोषित की टीमें 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा की अगुआई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी। इन 15 खिलाड़ियों के अलावा बोर्ड ने चार रिजर्व खिलाड़ियों के नाम भी घोषित किए थे। आईसीसी के अनुसार सभी टीमों को एक मई तक अपनी टीमों की घोषणा करनी थी। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, गत चैंपियन इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड ने भी अपनी-अपनी टीमें घोषित कर दी थी। हालांकि, पाकिस्तान ने अब तक टीम घोषित नहीं की है और माना जा रहा है कि टीम 23-24 मई को टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के नाम का एलान करेगी। मालूम हो कि 24 मई तक सभी टीमें बदलाव कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें