फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree Video: 'डर लगता है...डोन्ट टच मी', चहल से तलाक की अटकलों के बीच धनश्री के इस वीडियो ने मचाया तहलका

Sun, 02 Mar 2025 12:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धनश्री के इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। फैंस भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आप भी वीडियो देखें...
विज्ञापन
धनश्री - फोटो : Instagram @Dhanashree
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों के बीच तलाक की अटकलों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दोनों पिछले काफी समय से अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, इन दोनों के बीच तलाक हो गई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इन्हीं अटकलों के बीच धनश्री का एक नया वीडियो सामने आया है। धनश्री इस वीडियो में अपने डांस मूव्स से इंटरनेट पर आग लगाती दिख रही हैं। धनश्री पेशे से डेंटिस्ट और कोरियोग्राफर हैं। वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

धनश्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
धनश्री ने रविवार को इंस्टाग्राम पर जो डांस वीडियो पोस्ट किया, उसका कैप्शन लिखा, 'महज संडे का कैजुअल मोड।' इस वीडियो में धनश्री फिल्म 'धूम-2' के 'डोन्ट टच मी' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इस गाने की पंक्तियां कुछ यूं हैं, 'छोड़-छोड़ कर तेरी राहों को...डर-डर सा लगता है...हमसे खता कोई हो जाए न...डोन्ट टच मी।' फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ इसे चहल से जोड़कर भी कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

चहल और धनश्री ने किया था क्रिप्टिक पोस्ट
हाल ही में चहल और धनश्री दोनों ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट भी किया था। हल और धनश्री दोनों ने भगवान को धन्यवाद दिया था। चहल ने लिखा था, 'भगवान ने मेरी अनगिनत बार रक्षा की है। इसलिए मैं केवल उसी समय की कल्पना कर सकता हूं जब भगवान ने मुझे बचाया और उस बारे में मुझे पता भी नहीं है। धन्यवाद भगवान! हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए। उस वक्त के लिए भी, जिसके बारे में मैं नहीं जानता। Amen!'

धनश्री ने भी मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'तनावग्रस्त से अब धन्य होने तक। क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है कि कैसे भगवान हमारी चिंताओं को आशीर्वाद में बदल सकता है? यदि आपकिसी चीज के बारे में सोच रहे हैं तो जान लें कि आपके पास एक विकल्प है। आप या तो चिंता कर सकते हैं या आप यह सब भगवान पर छोड़ सकते हैं। हर चीज के बारे में प्रार्थना करना चुन सकते हैं। इस चीज पर विश्वास कर सकते हैं कि परमेश्वर आपकी भलाई के लिए ही काम करता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें