पाकिस्तान की टीम खराब दौर से गुजर रही
पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान टीम में बहुत कुछ बदल गया है। चाहे वह कप्तानी हो, चयन समिति हो, प्रबंधन हो या यहां तक कि बोर्ड के अधिकारी हों, हर एक पद पर कई-कई बदलाव हुए हैं। हालांकि, टीम में समस्या जस की तस बनी हुई है। इस दौरान टीम प्रदर्शन पर भी काफी फर्क पड़ा है। सकलेन ने यह भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान टीम में इस समय सब कुछ ठीक नहीं है, लेकिन यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है।