श्रेया घोषाल और करण औजला ने जहां गाना गाकर फैंस का मनोरंजन किया, वहीं दिशा पाटनी ने डांस कर अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीता। उद्घाटन समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा दिशा पाटनी के डांस की हो रही है।
उन्होंने 'पागोल', 'मुंडया तू बच के रहीं' और अन्य कई बीट पर डांस किया। दिशा के डांस परफॉर्मेंस के दौरान एक वक्त ब्रॉडकास्टर्स ने फीड कट कर दिया था। इसके लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स भी बने।
IPL 2025: रिंकू ने क्यों किया कोहली को नजरअंदाज? नहीं मिलाया हाथ, फैंस बौखलाए
सोलो डांस परफॉर्मेंस के बाद दिशा ने करण औजला के गानों पर भी डांस किया। डांस परफॉर्मेंस के दौरान की उनकी कुछ तस्वीरे हम आपको दिखा रहे हैं।
(फोटो क्रेडिट: नीचे दी गईं सारी फोटोज IPL की साइट आईपीएलटी20 डॉट कॉम से ली गई हैं)
IPL 2025: नीलामी में अनसोल्ड रहे 'लॉर्ड शार्दुल' की आईपीएल में एंट्री, लखनऊ की टीम में इस गेंदबाज की जगह लेंगे
उद्घाटन समारोह में दिशा ने चार चांद लगाए। उन्होंने अपने शानदार डांस से फैंस का दिल जीता। हालांकि, जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स का लाइव टेलीकास्ट बीच में ही रोक दिया गया जिसकी वजह से फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।
(फोटो क्रेडिट: नीचे दी गईं तस्वीरें पीटीआई से ली गई हैं)
आरसीबी ने केकेआर को हराया
क्रुणाल पंड्या और जोस हेजलवुड की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली (नाबाद 59) और फिल सॉल्ट (56) की आक्रामक बल्लेबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र के शुरूआती मुकाबले में गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर 22 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान अजिंक्य रहाणे की 31 गेंद में 56 रन की पारी के बावजूद केकेआर की टीम आठ विकेट पर 174 रन ही बना सकी। आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
कोहली ने 36 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाकर एक छोर संभाले रखा तो वहीं दूसरे छोर से उन्हें सॉल्ट और कप्तान रजत पाटीदार का अच्छा साथ मिला। सॉल्ट ने 31 गेंद की पारी में नौ चौके और दो छक्के जड़ने के अलावा कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 95 रन की साझेदारी कर आसीबी को शानदार शुरुआत दिलायी।