...गेल, गेल और सिर्फ गेल, जिसके आगे सब फेल। मंगलवार का दिन बंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का था।
गेल के बल्ले से निकले हर चौके और छक्के ने क्रिकेट प्रेमियों को उनका मुरीद बना दिया। क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाकर क्रिस गेल ने पुराने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।
इधर मैदान पर गेल रनों की बारिश कर रहे थे तो दूसरी तरफ सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्विटर और फेसबुक पर यूजर्स उनके शतक को अपने-अपने अंदाज में सलामी दे रहे थे।
:---जिंदगी हमेशा सही निर्णय लेती है। आज गेल की बल्लेबाजी देखकर मैंने सोचा कि मेरा गेंदबाज बनने की बजाय विकेटकीपर बनने का निर्णय सही था।
@ महेंद्र सिंह धोनी
:---गेल की पारी के दौरान पुणे वॉरियर्स के अलावा चीयर लीडर्स पर भी दबरदस्त दबाव था, जिन्हें हर चौके और छक्के पर डांस करते समय सांस लेने की भी फुरसत नहीं मिली।
@गौतम सचदेव
:---गेल न्यूक्लियर बम के साथ मिक्स हुआ सुनामी है।
@ डैरेन सैमी
:---ब्रेकिंग न्यूज: क्रिस गेल की बैटिंग के दौरान जो तीन गेंद खो गईं थी, पता चला है कि वो तीनों गेंद मंगल ग्रह पर मिली हैं।
@ सर रविंद्र जड़ेजा
:---डियर गर्ल्स, अगर कोई लड़का क्रिस गेल की बैटिंग देखते हुए आपका फोन उठा ले तो समझिए वो आपसे सच्चा प्यार करता है।
@ मेरिन कुमार
:---क्रिस गेल को अब कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बंगलौर से खड़ा हो जाना चाहिए।
@ व्यंग्य
:---ऐसा लगता है क्रिस गेल आज सर रविंद्र जडेजा का आर्शीवाद लेकर मैदान मे उतरे थे।
@ मोहित शर्मा
:---जब गेल मैदान पर बल्लेबाजी करते हैं तो फील्डर दर्शक बन जाते हैं और दर्शक फील्डर बन जाते हैं।
@ हरभजन सिंह
:---गेल की बेजोड़ और अविश्वसनीय पारी, भगवान का शुक्र है कि उनके खिलाफ हम नहीं थे। गेल सभी चीजों को आसान बना देते हैं।
@ शिल्पा शेट्टी
:---मुझे वो पल बहुत अच्छे लगते हैं, जब गेल की बल्लेबाजी पर फील्डर दर्शक बन जाते हैं और दर्शक फील्डर बन जाते हैं।
@ ब्रायन लारा
:---क्रिस गेल की तूफानी पारी, आखिर वेस्टइंडीज में कौन सा घी खाया जाता है।
@रमेश गुप्ता
:---विजय माल्या ने क्रिस गेल को आज पिला दी है, आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक।
@ राजनीतिक चुटकुले
:---अच्छा हुआ गेल का यह रूप तब देखने को मिला जब क्रिकेट में टी20 का दौर शुरू हो गया। वरना अगर यह टेस्ट मैच होता, तो अल्लाह जाने क्या होता।
@ पूजा द्विवेदी
:---गेल की पारी के बाद मैं पूछना चाहती हूं कि धरती पर एलियन का रहना allowed है क्या?
@ आरती शर्मा