फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में 6 इंच की बर्छी घुस गई, फिर भी वह जिंदा रहा

Wed, 24 Apr 2013 12:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर में बर्छी घुसने के बावजूद बचे रहना किसी अजूबे से कम नहीं है। लेकिन ब्राजील के मछुआरे के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


34 साल के ब्रूनो बर्सेलोस डी सूजा ने संयोगवश अपने ही सिर में छह इंच लंबी बर्छी घुसा ली। इस घटना के 10 घंटे बीत जाने के बावजूद डॉक्टर उसे बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


अस्पताल जाने के बजाय वह घर पर ही आराम करता रहा। बाद में उसके अंकल डी सूजा को डॉक्टर के पास ले गए।

हॉस्पीटल पहुंचने पर भी वह होश में था। हालांकि उसकी बायीं आंख के पास बर्छी से थोड़ा छेद हो गया था।

संता टेरेसा अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उसकी हालत ठीक है। उसके दिमाग को मामूली नुकसान पहुंचा है। हालांकि उसने अपनी बायीं आंख की रोशनी खो दी है।
विज्ञापन


डी सूजा को अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती किया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें