फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धोनी ने टी-शर्ट पर दिया ऑटोग्राफ तो साउथ के इस दिग्गज डायरेक्टर ने चूमा उनका हाथ, भावुक कर देगा यह पल

Thu, 13 Jul 2023 02:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

विजय सेतुपति, धनुष और सूर्या जैसे साउथ के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुके विग्नेश ने धोनी से अपनी टी-शर्ट पर दिल के पास ऑटोग्राफ लिया। जैसे ही माही ने ऑटोग्राफ दिया, वहां मौजूद लोग खुशी से चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विग्नेश को ऑटोग्राफ देते धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। वह जहां भी जाते हैं उनके फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। आईपीएल 2023 के दौरान उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स जहां भी खेलने गई, वहां हजारों की संख्या में फैंस उन्हें और उनकी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। अब जब धोनी ने सीएसके को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब दिला दिया है, तो तमिलनाडु के फैंस काफी खुश हैं।
विज्ञापन

वह फिलहाल अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'LGM' (लेट्स गैट मैरिड) के ट्रेलर लॉन्च के लिए चेन्नई में हैं। उनके साथ पत्नी साक्षी भी मौजूद हैं। ट्रेलर लॉन्च के बाद धोनी ने साउथ के दिग्गज डायरेक्टर विग्नेश शिवान से मुलाकात की। इस दौरान विग्नेश ने उनसे ऑटोग्राफ भी लिया। इसका वीडियो सामने आया है।

विजय सेतुपति, धनुष और सूर्या जैसे साउथ के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुके विग्नेश ने धोनी से अपनी टी-शर्ट पर दिल के पास ऑटोग्राफ लिया। जैसे ही माही ने ऑटोग्राफ दिया, वहां मौजूद लोग खुशी से चिल्लाने लगे। वहीं, विग्नेश के चेहरे पर भी खुशी थी। उन्होंने धोनी का हाथ चूमा और उसे सिर से भी लगाया। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

धोनी ने नौ जुलाई को रांची में अपने घर पर 42वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपने घर पर पालतू कुत्तों के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान दुनियाभर के क्रिकेटर्स ने धोनी को बर्थडे पर विश किया। उन्होंने 2004 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले उन्होंने 350 वनडे में 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए। नाबाद 183 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा। 
विज्ञापन

यह विकेटकीपर-बल्लेबाज वनडे में भारत का पांचवां सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी है। धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं और हाल ही में संपन्न संस्करण के दौरान टीम को पांचवें खिताब तक पहुंचाया। हालांकि, आईपीएल 2024 में एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी भागीदारी उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। इसका एलान वह आईपीएल ऑक्शन से पहले करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें