फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinesh Karthik: महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग पढ़ना चाहते हैं दिनेश कार्तिक, बीसीसीआई के वीडियो में किए कई खुलासे

Sun, 12 Jun 2022 05:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई के लिए एक वीडियो में बातचीत के दौरान कार्तिक ने अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इस दौरान उन्होंने खुद पर फिल्म बनाए जाने की इच्छा जाहिर की। 
 
विज्ञापन
धोनी और कार्तिक - फोटो : file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया में वापसी करने के बाद दिनेश कार्तिक ने बीसीसीआई के एक वीडियो में अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे किए हैं। कार्तिक ने इस वीडियो में बताया है कि अगर उनके जीवन पर कोई फिल्म बनाई जाती है तो वो उसे पसंद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि वो महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग पढ़ना चाहते हैं। कार्तिक ने 2019 के बाद भारतीय टीम में वापसी की है और 2022 टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें कार्तिक ने अपनी निजी जीवन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं। दिनेश कार्तिक ने कहा है कि उन्हें टीम के खिलाड़ियों के साथ फिल्में देखने की बजाय डिनर करना बेहद पसंद है। चाय और काफी के बीच कार्तिक को चाय पीना ज्यादा पसंद है। उनका कहना है कि जब आप भारत के अलग-अलग हिस्सों में जाते हैं तो काफी की तुलना में अच्छी चाय आसानी से मिल जाती है। 

डांस या गाने में कमजोर हैं कार्तिक 
जब कार्तिक से पूछा गया कि उन्हें पार्टी में गाना या डांस करना क्या ज्यादा पसंद है तो उन्होंने कहा कि वो दोनों काम में बहुत ही खराब हैं। उनके लिए इस सवाल का जवाब देना बहुत मुश्किल है। पहाड़ों और समुद्र किनारे में से कार्तिक ने पहाड़ों को चुना। उन्होंने कहा कि जब भी मैं पहाड़ों में जाता हूं तो वहां जो शांति मिलती है वह मुझे बेहद पसंद है। 



दिनेश को खाना बनाने की तुलना में सफाई करना ज्यादा पसंद है। कार्तिक से यह भी पूछा गया कि अपने पसंदीदा फिल्म स्टार और स्पोर्ट्स स्टार में से वो खाने के लिए किसे ले जाना ज्यादा पसंद करेंगे। इसके जवाब में कार्तिक ने कहा कि वो रोजर फेडरर को खाने पर ले जाना ज्यादा पसंद करेंगे। 
विज्ञापन

धोनी का दिमाग पढ़ना चाहते हैं कार्तिक 
कार्तिक से पूछा गया कि अगर उन्हें उड़ने और दिमाग पढ़ने की क्षमता मिले तो वो क्या चुनेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें उड़ने की क्षमता मिलती है तो वो असाल्का तक उड़ना चाहेंगे। उन्होंने इस जगह के बारे में बहुत सुना है। वहीं अगर उन्हें दिमाग पढ़ने की क्षमता मिलती है तो वो महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग पढ़ना चाहेंगे। 
फुटबॉल के दो दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी में से कार्तिक ने मेसी को चुना। वहीं, नडाल और फेडरर में से उन्होंने फेडरर को चुना। इंस्टाग्राम और ट्विटर में से कार्तिक को ट्विटर ज्यादा पसंद है। 

फोन चलाने की बजाय वर्कआउट करना ज्यादा पसंद
कार्तिक से आगे पूछा गया कि अगर आपको एक दिन फोन के बिना बिताना हो या एक दिन वर्कआउट के बिना रहना हो तो आप क्या चुनेंगे। इस पर कार्तिक ने कहा कि वो आसानी से फोन के बिना एक दिन रह सकते हैं। उन्हें फोन की ज्यादा लत नहीं है। लैम्बोरगिनी और मस्तंग के बीच में से कार्तिक को लैम्बोरगिनी ज्यादा पसंद है। कार्तिक से सवाल किया गया कि उनके ऊपर एक किताब लिखी जाए या एक फिल्म बनाई जाए वो क्या ज्यादा पसंद करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि खुद के ऊपर एक फिल्म देखना वो ज्यादा पसंद करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें