फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinesh Karthik: आईपीएल के बाद अब द हंड्रेड में कोच की भूमिका निभाएंगे दिनेश कार्तिक, इस टीम के साथ जुड़े

Wed, 10 Dec 2025 04:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अब विदेशी लीग में कोच की भूमिका नजर आएंगे। उन्होंने द हंड्रेड की टीम लंदन स्पिरिट के साथ जुड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल के बाद अब इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी कोच की भूमिका निभाएंगे। कार्तिक को द हंड्रेड की टीम लंदन स्पिरिट का मेंटर और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने यह घोषणा की है। कार्तिक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं और अब वह अन्य विदेशी लीग में भी कोच की भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन

अन्य लीग में खेलते हैं कार्तिक
लंदन स्पिरिट के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने एक बयान में कहा, 'दिनेश कार्तिक का लंदन स्पिरिट में स्वागत करना हमारे लिए खुशी की बात है। उन्हें क्रिकेट का बहुत अच्छा ज्ञान है और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका व्यापक अनुभव हमारे लिए अमूल्य साबित होगा।' कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद घरेलू क्रिकेट में एक खिलाड़ी के रूप में अपना करियर समाप्त कर दिया था, लेकिन वे अन्य लीग में खेलते हैं। 40 वर्षीय कार्तिक वर्तमान में यूएई की आईएलटी20 लीग में शारजाह वॉरियर्स की टीम में शामिल हैं। वह एसए20 के पिछले यत्र में पार्ल रॉयल्स की तरफ से खेले थे। कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
विज्ञापन

लंदन स्पिरिट से जुड़ने पर जताई खुशी 
कार्तिक ने कहा, लंदन स्पिरिट से जुड़ने का यह कितना शानदार समय है। मैं वास्तव में इसके लिए उत्साहित हूं। लॉर्ड्स में काम करते हुए गर्मियां बिताना सचमुच सपना सच होने जैसा है। यह वही मैदान है जहां मैंने भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। लॉर्ड्स मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं अगले साल कुछ असाधारण क्रिकेटरों के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें