रूट और कोहली में कौन बेहतर?
इस दौरान कार्तिक ने बेहतर टेस्ट बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है। उनसे विराट कोहली और जो रूट में से जब बल्लेबाज चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने आंकड़ों के अनुसार रूट का नाम लिया जबकि पूर्व भारतीय कप्तान के लिए कुछ ऐसा कहा जिससे उनके फैंस बेहद खुश हो जाएंगे। कार्तिक ने कहा- देखिए, स्टैट्स आपको बताएंगे कि यह जो रूट हैं, लेकिन मेरा दिल विराट कोहली के साथ है। वास्तव में वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें मैंने एक दशक से अधिक समय तक खेलते देखा है और मुझे पता है कि उन्हें उन बड़े क्षणों, बड़ी सीरीजों में खेलना कितना पसंद है, जब किसी ने उनसे प्रश्न पूछे हैं तो वह आपके पास इतने मजबूत उत्तर के साथ वापस आएंगे कि आप कहेंगे वाह, अगर मुझे विकल्प दिया जाता कि मैं अपने जीवन में किसकी बल्लेबाजी देखना पसंद करूंगा तो इसमें कोई संदेह नहीं कि विराट कोहली का नाम लूंगा।