फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले से पहले श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, कप्तान हुआ सस्पेंड

Sun, 11 Mar 2018 11:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिनेश चंडीमल
विज्ञापन

श्रीलंका को निदाहास टी20 ट्रॉफी में सोमवार को टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले जोरदार झटका लगा है। श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल को धीमे ओवर रेट के कारण दो टी20 मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। चंडीमल का बाहर होना श्रीलंका के लिए झटके वाली खबर है। 

विज्ञापन


बता दें कि निदाहास ट्रॉफी के पहले मैच में टीम इंडिया को मात देने वाली श्रीलंका को अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश के हाथों 5 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

बांग्लादेश के खिलाफ हुए पिछले मैच में ओवर निर्धारित समय में कम ओवर रेट होने के कारण आईसीसी ने जुर्माने के तौर पर चंडीमल को दो मैचों के लिए निलंबित किया है। प्रेस रिलीज के मुताबिक खिलाड़ियों की 60 फीसदी मैच फीस भी काटी जाएगी। बांग्लादेश की टीम भी ओवर रेट में पीछे थी इसलिए उनके कप्तान महमुदुल्लाह को 20 फीसदी और टीम के खिलाड़ियों को 10 फीसदी मैच फीस के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महमुदुल्लाह इस वजह से बच गए

शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह - फोटो : ESPN
दिनेश चंडीमल को 2 सस्पेंशन पॉइंट मिले हैं, इसमें एक टेस्ट, 2 वन-डे और 2 टी20 मैचों से निलंबन का प्रावधान है। अगर अगले 12 महीने में चंडीमल की कप्तानी में श्रीलंका इस तरह ओवर रेट में पीछे पाया जाता है, तो कप्तान को 2 से 8 सस्पेंशन पॉइंट के बीच मिलेंगे।

महमुदुल्लाह ने जुर्माने को स्वीकार कर लिया इसलिए कोई सुनवाई की जरुरत नहीं हुई। श्रीलंकाई कप्तान ने गलती नहीं मानी इसलिए रविवार को सुनवाई हुई। इस दौरान श्रीलंका टीम के मैच अधिकारी और प्रबंधन मौजूदा रहा। श्रीलंका को 12 और 16 मार्च को टीम इंडिया और बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें