श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट केदौरान लगी चोट केकारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि डॉक्टर ने चांदीमल को दो हफ्ते के आराम की सलाह दी है जिसके कारण उनका तीसरे और अंतिम टेस्ट में खेलना भी संदिग्ध है।
सुरंगा लकमल दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की कप्तानी संभालेंगे जबकि चांदीमल के विकल्प के तौर पर चरिथ असालंका को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बुधवार से पल्लेकल में खेला जाएगा जबकि अंतिम टेस्ट कोलंबो में 23 नवंबर से खेला जाएगा। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।