फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदीमल की तबीयत में हुआ सुधार, दूसरे टेस्ट में संभाल सकते हैं टीम की कमान

Mon, 31 Jul 2017 12:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
dinesh chandimal - फोटो : reuters
विज्ञापन
पहले टेस्ट में भारत से 304 रन की करारी हार का सामना करने के बाद श्रीलंकाई टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा। एंजेलो मैथ्यूज के टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद नए कप्तान बने दिनेश चांदीमल निमोनिया के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेल सके थे। इस कारण उन्हें टीम से अलग चार दिन अस्पताल में गुजारने पड़े। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उन्हें मैदान में वापसी करने से पहले बेड रेस्ट करने की सलाह दी थी। लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं उनके अनुसार कप्तान चांदीमल पूरी तरह फिट हो गए हैं और कोलंबो में उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। इस बात की पूरी संभावना है कि वो 3 अगस्त से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में टीम की कमान संभालेंगे। 

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के मैनेजर अशंका गुरुसिंघे ने बताया कि चांदीमल की तबीयत ठीक हो गई है और उनकी दूसरे टेस्ट में वापसी करने की पूरी संभावना है। वो पहले ही टीम के साथ जुड़ चुके हैं और टीम होटल में ही ठहरे हैं। टीम मैनेजमेंट और डॉक्टर करीब से उनकी तबीयत पर नजर रखे हुए हैं। आधिकारिक रूप से उनकी वापसी की घोषणा करने से पहले वो उनकी तबीयत में सुधार का आकलन कर रहे हैं। गुरुसिंघे ने आगे कहा, चांदीमल अपनी तबीयत में सुधार से खुश हैं और हमें इस बारे में अंतिम निर्णय लेना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें